
बिहार: बदमाशों से भिड़ गईं बिहार की दो लेडी सुपरकॉप, बैंक लूट को ऐसे कर दिया फेल, Video
AajTak
बिहार के वैशाली में दो महिला सिपाहियों की वजह से एक बैंक लुटने से बच गया. दोनों महिलाओं ने वीरात दिखाते हुए लेटेरों पर अपनी रायफल तान दी और उन्हें कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो गोली मार दूंगी. बदमाश डरकर वहां से भाग निकले.
बिहार के वैशाली में दो महिला कॉन्सटेबल ने गुरुवार को ऐसी दिलेरी दिखाई जिससे एक बैंक लुटने से बच गया. अब बिहार पुलिस की इन दोनों जांबाज महिला पुलिसकर्मियों की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है.
आमतौर पर जब बंदूक सामने तनी हो तो लोगों की बोलती बंद हो जाती है लेकिन इन दोनों महिला कॉन्सटेबलों ने अपनी वीरता से ना सिर्फ बैंक लूटने आए बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए बल्कि उन्हें वहां से भागने पर भी मजबूर कर दिया.
अब इस पूरी वारदात का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे बिहार पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है. दरअसल यह पूरी वारदात सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी की है.
यहां देखिए वीडियो
The Gallant act of two lady constables of Bihar Police is laudable. Their bravery thwarted an attempt of Bank Robbery in Vaishali.#Bihar_Police_Action_against_Criminal pic.twitter.com/4Do0pQOPAp
सुबह के करीब 11 बजे रहे थे और सेंदुआरी के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में आम दिनों की तरह ही कामकाज चल रहा था. इसी दौरान दो लोग बैंक के दरवाजे से अंदर घुसे. दोनों बदमाशों के अंदर आते ही सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दोनों महिला कांस्टेबल जूही और शांति कुमारी ने उनसे पासबुक मांगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










