
बिहार: बक्सर में एक लाख का इनामी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई वारदातों में था शामिल
AajTak
बिहार के बक्सर में एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली को पकड़ने में सफलता हासिल की है. आरोपी नक्सली कई मामलों में मुख्य अभियुक्त था. एसटीएफ की टीम ने उसे बक्सर से गिरफ्तार किया है. उस पर सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीनने का भी आरोप है.
बिहार के बक्सर में स्पेशल टास्क फोर्स यानी की एसटीएफ ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया है. हार्डकोर नक्सली गोपाल दास को बक्सर स्टेशन के पास से एसटीएफ की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया है.
नक्सली ऑपरेशन के एएसपी कुणाल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली साल 2018 में मुंगेर जिला के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र में फिरौती के लिए रामकृपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के चार मजदूरों को अगवा कर लिया था. इतना ही नहीं कंपनी के चार पोकलेन, दो हाईवा और एक मोटरसाइकिल को जला दिया था.
अधिकरी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध हवेली खड़गपुर थाना सहित अन्य कई थानों में एक दर्जन से अधिक कांड में नाम दर्ज है. एएसपी कुणाल कुमार के मुताबिक गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली गोपाल दास सहित अन्य नक्सलियों के द्वारा अकबरनगर-शाहकुंड मार्ग में बीएमपी कैंप पर हमला किया गया था.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि खड़गपुर थाना क्षेत्र में दस साल पहले नक्सलियों ने यात्री शेड में चल रहे अस्थायी बीएमपी कैंप पर यह हमला किया था. गोपाल दास सहित अन्य नक्सलियों पर सवारी गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाने का भी आरोप है.
इस हमले में तब संतरी ड्यूटी पर मौजूद तीन सिपाहियों को भी गोली लगी थी. जवान जब तक खुद को संभालते तब तक नक्सलियों ने उन्हें घेर लिया था. इस दौरान नक्सलियों ने चार सेल्फ लोडिंग राइफल, दो स्टेंडगन, चार हैंड ग्रेनेड, करीब छह सौ राउंड गोलियां लूट ली थी.
इस हमले में एक-दो जवानों के हथियार इसलिए बच गए थे क्योंकि उन्होंने उसे बिस्तर के अंदर छिपा रखा था. घटना के चश्मदीद बीएमपी हवलदार गोवर्धन झा के बयान पर 50 अज्ञात नक्सलियों पर केस दर्ज किया गया था जिसमें हार्डकोर नक्सली बीरबल मुर्मू, भीम तूरी, सुरेश कोड़ा जैसे नाम भी सामने आए थे.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









