
बिहार: दरभंगा में अपराधी को पकड़ने गए पुलिसवालों पर अटैक, कुछ जख्मी, हथियार भी छीनने की कोशिश
AajTak
बिहार के दरभंगा में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और हथियार छीनने की भी कोशिश की. घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कोर्ट से वारंट और कुर्की के आदेश के बाद पुलिस बदमाश को गिरफ्तार करने पहुंची थी.
Bihar News: दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के अभंडा गांव में अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. पुलिस पर न केवल पत्थरबाजी की गई, बल्कि उनके हथियार छीनने की भी कोशिश हुई. इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
दरअसल, पुलिस टीम कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपी जितेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी. जितेंद्र के खिलाफ वारंट और कुर्की की कार्रवाई का मामला दर्ज था. जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो गांव के लोग उग्र हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया. हमले में पुलिसकर्मियों पर जमकर पत्थरबाजी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हमलावरों ने पुलिस के हथियार छीनने का प्रयास भी किया.
यहां देखें Video
इस पूरे मामले की सूचना तत्काल जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दरभंगा के सिटी एसपी अशोक कुमार और सदर एसडीपीओ अमित कुमार समेत भारी पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सख्ती बढ़ा दी है. आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला... घेरकर पथराव किया, कार के शीशे तोड़े, 3 घायल
इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. फिलहाल हमले में घायल पुलिसकर्मियों को डीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










