
बिहार चुनाव: सीट बंटवारे पर पेच, चिराग करेंगे BJP के साथ खेला?
AajTak
बिहार चुनाव की घोषणा के साथ ही एनडीए और महागठबंधन दोनों खेमों में सीट बंटवारे को लेकर नया संघर्ष शुरू हो गया है. एनडीए में चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की सीटों की मांग से तनाव है. चिराग पासवान ने 2024 लोकसभा में जीती पांच सीटों और 2020 विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर कम से कम 35 सीटों की मांग रखी है. उन्हें प्रशांत किशोर की पार्टी से भी ऑफर मिला है. वहीं, जीतन राम मांझी 20 सीटों की मांग पर अड़े हैं, जबकि बीजेपी उन्हें आठ सीटें देने को तैयार है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










