
बिहार: कॉलेज में खुदाई के दौरान पंचमुखी शिवलिंग मिलने से लोग हैरान, पूजा करने उमड़ी भीड़
AajTak
मूर्ति के निर्माण की कारीगरी और उसकी भव्यता इतिहास के कई पन्नों को खोल सकती है. प्राचार्य ने कहा कि शिवलिंग मिलने के बाद उसकी वास्तविकता जानने के लिए पुरातत्व विभाग से संपर्क किया जाएगा.
बिहार के औरंगाबाद में सिन्हा कॉलेज में कॉमर्स भवन के निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान पंचमुखी शिवलिंग मिलने से लोग हैरान रह गए. शहर के प्रतिष्ठित कॉलेज में खुदाई के दौरान पंचमुखी शिवलिंग मिलने के बाद से लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि आखिर कई सालों से वीरान पड़े इस इलाके में जमीन के नीचे शिवलिंग कहां से आया है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










