
बिहार के दोनों सदनों में बीजेपी का होगा स्पीकर? या सियासी बैलेंस बनाने के लिए बार्गेनिंग करेगी जेडीयू
AajTak
बिहार में सरकार गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की बारी है. बीजेपी की अपनी दावेदारी है तो जेडीयू की नजर भी उसी पद पर है. विधान परिषद के स्पीकर पद पर पहले से बीजेपी का कब्जा है. ऐसे में देखना होगा कि दोनों सदनों में बीजेपी का अध्यक्ष होगा या फिर जेडीयू की बार्गेनिंग पावर काम होगी?
बिहार में सरकार गठन और मंत्रिमंडल के बंटवारे के बाद अब बारी विधानसभा अध्यक्ष के नियुक्त की है. 20 साल में पहली बार गृह मंत्रालय का जिम्मा बीजेपी को मिला है और कैबिनेट में बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में है. अब विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी और जेडीयू दोनों की नजर है, जिसे लेकर सियासी दाँव चले जा रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि स्पीकर का पद किसके खाते में जाता है?
सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपनी कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाने पर फैसला लिया जाएगा ताकि सभी 243 निर्वाचित विधायकों के शपथ का कार्यक्रम और स्पीकर का चुनाव हो सके.
बिहार में पिछले कार्यकाल में विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के पास था, जबकि गृह विभाग जेडीयू के पास था. इस बार गृह विभाग के बाद बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर भी दावा ठोंक रही है, लेकिन जेडीयू की नज़र भी इसी पद पर है ताकि पावर बैलेंस बना रहे.
विधानसभा स्पीकर के पद पर बीजेपी की नजर
बीजेपी की ओर से गयाजी सीट से लगातार नौवीं बार विधायक बने प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि वो पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. मंत्रिमंडल के गठन में भी उन्हें इस बार शामिल नहीं किया गया, जिसके चलते उनके नाम के कयास लगाए जा रहे हैं.
गृह मंत्रालय मिलने के बाद बीजेपी ने विधानसभा अध्यक्ष पद पर भी दावा ठोंक दिया है, लेकिन जेडीयू ने भी अपनी दावेदारी शुरू कर दी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









