
बिहार के दोनों डिप्टी CM Samrat Choudharyऔर Vijay Kumar Sinha की सिक्योरिटी बढ़ी, मिली Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा
AajTak
हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी RJD का साथ छोड़कर BJP के साथ सरकार बना ली है. नीतीश नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं. सरकार बनने के बाद अब बिहार के दोनों नए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है.
सरकार ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की सिक्योरिटी को बढ़ा दिया है. दोनों को सुरक्षा को बढ़ाकर Z प्लस कर दिया गया है. इससे पहले दोनों ही नेताओं को सीआरपीएफ की Y श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी.
बता दें कि हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी RJD का साथ छोड़कर BJP के साथ सरकार बना ली है. नीतीश नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं. इस नई सरकार में BJP के दो सोनियर नेताओं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है.
नीतीश कैबिनेट में 8 मंत्रियों ने ली शपथ
नीतीश कुमार ने बीजेपी और HAM के साथ मिलकर 28 जनवरी को नई सरकार बनाई है, जिसमें नीतीश ने 8 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. नीतीश की नई कैबिनेट में विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम), सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम) के अलावा विजय कुमार चौधरी, डॉ. प्रेम कुमार, ब्रिजेंद्र प्रसाद यादव, सुमित कुमार सिंह, संतोष कुमार और श्रवण कुमार को मंत्री बनाया गया है. इनमें सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा सीएम नीतीश के बड़े विरोधी माने जाते हैं.
बिहार विधानसभा में क्या है सीटों का गणित?
बिहार विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड के एनडीए गठबंधन में शामिल हो जाने से सत्ता पक्ष के पास फिलहाल 128 विधायक हैं. 2022 में एनडीए से किनारा करके नीतीश कुमार ने राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. 78 विधायकों के साथ विधानसभा में बीजेपी दूसरे सबसे बड़ी पार्टी है. जदयू के पास फिलहाल 45 विधायक हैं और जीतनराम मांझी की पार्टी HAM के चार विधायक हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








