
बिहार के थावे मंदिर लूटकांड में बड़ी कामयाबी, पुलिस एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया मुख्य आरोपी
AajTak
बिहार के मशहूर थावे मंदिर चोरी केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस एनकाउंटर के बाद वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने के मुकुट के कुछ टुकड़े भी बरामद हुए हैं. इस कार्रवाई ने मंदिर लूटकांड की परतें खोल दी हैं.
बिहार के गोपालगंज जिले में मां थावेवाली मंदिर में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस ने वॉन्टेड आरोपी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई स्पेशल टास्क फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोतिहारी निवासी इज्मामुल आलम (21) के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक, आलम हाल ही में मशहूर थावे मंदिर से मूर्ति के सोने के मुकुट और अन्य गहनों की चोरी में शामिल था. यह चोरी 17 और 18 दिसंबर की दरमियानी रात को हुई थी. चोरों ने मंदिर में रखे करीब 500 ग्राम वजन के सोने के मुकुट और कीमती आभूषणों पर हाथ साफ किया था. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया था.
गोपालगंज के पुलिस सुपरिटेंडेंट अवधेश दीक्षित ने बताया कि इस मामले में पहले दीपक राय नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था. उससे मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने इज्मामुल आलम की तलाश शुरू की थी. शनिवार सुबह गोपालगंज शहर के रिकल टोला इलाके में पुलिस की जॉइंट टीम ने घेराबंदी की थी.
इस दौरान खुद को घिरता देख आलम ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद कुछ देर तक फायरिंग हुई. इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया. पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने के मुकुट के कुछ टुकड़े भी बरामद किए हैं. अधिकारियों का कहना है कि आलम और दीपक राय द्वारा चुराए गए ताज के हिस्से मिले हैं. आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर बाकी चोरी की ज्वेलरी की बरामदगी की जाएगी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






