
बिहार के किशनगंज में निजी स्कूलों में उर्दू पढ़ाने का आदेश, शिक्षा विभाग ने जारी की अधिसूचना
AajTak
बिहार के किशनगंज में जिला शिक्षा अधिकारी नासिर हुसैन ने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को आदेश दिया है कि इच्छुक छात्रों के लिए उर्दू पढ़ाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें. स्कूलों को इसकी अनुपालन रिपोर्ट बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय में जमा करनी होगी.
बिहार के किशनगंज जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) नासिर हुसैन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए जिले के सभी निजी स्कूलों को उर्दू पढ़ाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. यह आदेश उन स्कूलों के लिए लागू है, जो सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) से मान्यता प्राप्त हैं.
दरअसल, डीईओ नासिर हुसैन के आदेश में कहा गया है कि किशनगंज जिले के सभी निजी स्कूलों को उर्दू पढ़ने के इच्छुक छात्रों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करनी होंगी. इसके साथ ही इन स्कूलों को बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय, किशनगंज को अनुपालन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है.
ये भी पढ़ें- बिहार: 10 दिन के अंदर गिरा चौथा पुल, किशनगंज में 70 मीटर लंबे ब्रिज का पिलर ढहा
छात्रों की इच्छा के आधार पर उर्दू शिक्षा
यह आदेश खासतौर पर उन छात्रों को ध्यान में रखकर जारी किया गया है, जो उर्दू पढ़ने में रुचि रखते हैं. शिक्षा विभाग ने यह सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों को निर्देशित किया है कि इच्छुक छात्रों को उर्दू भाषा पढ़ाई जाए और इसकी उचित व्यवस्था हो.
ये भी पढ़ें- गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर बीजेपी-जेडीयू में तकरार, LJP ने भी जातीय राजनीति पर दी नसीहत

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











