
बिहार की सियासत में हाशिए पर कन्हैया! बेगूसराय के बहाने आखिर क्या हो गया खेला?
AajTak
Kanhaiya Kumar News: बिहार में INDIA ब्लॉक के दलों के बीच सीट बंटवारे का आधिकारिक ऐलान होते ही तमाम कयासों और दावों पर विराम लग चुका है. पप्पू यादव कसम खाए बैठे हैं कि वह पूर्णिया से ही चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सबसे बड़ा सवाल कन्हैया कुमार के राजनीतिक भविष्य पर है.
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को बिहार के लिए महागठबंधन के दलों में सीट बंटवारे का आधिकारिक ऐलान हो गया. काफी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने आरजेडी से गठबंधन में 9 लोकसभा सीटें हासिल कर लीं, लेकिन उसके दावे वाली ज्यादातर सीटों को आरजेडी ने या तो अपने पाले में रख लिया या फिर उसे लेफ्ट के खेमे में दे दिया.
महागठबंधन में सीट बंटवारे के ऐलान के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हाल ही में अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाले पप्पू यादव और सीपीआई छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकड़ने वाले कन्हैया कुमार की हो रही है. दरअसल पप्पू यादव और कन्हैया कुमार बिहार में अलग-अलग लोकसभा सीटों से कांग्रेस के दावेदार माने जा रहे थे. लेकिन सीट शेयरिंग में लालू ने कुछ ऐसी कैंची चलाई की पप्पू और कन्हैया दोनों किनारे लग गए.
मुकाबले से बाहर कन्हैया
कांग्रेस ने सीट बंटवारे में बेगूसराय सीट कन्हैया कुमार के लिए मांगी थी, जबकि पूर्णिया लोकसभा सीट पर पप्पू यादव अंतिम दौर तक दावा करते रहे. लेकिन राजद ने इन दोनों सीटों पर कांग्रेस की दाल नहीं गलने दी. बेगूसराय सीट आरजेडी ने सहयोगी लेफ्ट को दे डाली तो वहीं पूर्णिया सीट अपनी पार्टी की उम्मीदवार बीमा भारती के लिए रख ली.
सीट बंटवारे का आधिकारिक ऐलान होते ही तमाम कयासों और दावों पर विराम लग चुका है. पप्पू यादव कसम खाए बैठे हैं कि वह पूर्णिया से ही चुनाव लड़ेंगे लेकिन सबसे बड़ा सवाल कन्हैया कुमार के राजनीतिक भविष्य पर है. कन्हैया 2019 के लोकसभा चुनाव में बेगूसराय से मैदान में उतरे थे, उनका मुकाबला बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह से था. कन्हैया कुमार और गिरिराज सिंह के मुकाबले की खूब चर्चा हुई थी.
2019 के चुनाव में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से सबसे हाई प्रोफाइल सीट बेगूसराय रही. लेकिन कन्हैया को जीत हासिल नहीं हुई. गिरिराज सिंह ने उन्हें बड़े अंतर से हराया था. पिछले चुनाव में कन्हैया बेगूसराय से सीपीआई के उम्मीदवार थे. जेएनयू से राजनीति में सक्रिय होने वाले कन्हैया की पहचान एक वाकपटु युवा लेफ्ट नेता की थी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







