
बिहार की सड़कों पर 'खूनी खेल'... बेगूसराय में गोलियां बरसाने वाले कौन? 15 घंटे बाद भी सुराग नहीं, 6 जिलों में नाकेबंदी
AajTak
बिहार के बेगूसराय में बदमाशों का खूनी खेल सामने आया है. दो बदमाशों ने हाइवे पर 6 जगहों पर फायरिंग करके दहशत फैला दी है. बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हैं. अभी तक बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है. बेगूसराय समेत आसपास के 6 जिलों में नाकेबंदी की गई है.
बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को दो बदमाशों ने दर्जनों जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. इस फायरिंग में कुल दस लोगों को गोली लगी, जिनमें से एक की मौत हो गई. विपक्ष इस घटना को लेकर नीतीश सरकार को घेर रहा है. उधर पुलिस अब तक खाली हाथ है. अभी तक लोगों पर गोलियां बरसाने वाले दोनों बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है.
दरअसल बिहार में कानून व्यवस्था पर सबसे बड़ा तमाचा उस वक्त पड़ा, जब बेगूसराय में दो बेखौफ बदमाशों ने आतंक मचा दिया. बाइक पर सवार दो बदमाशों ने बेगूसराय में 10 लोगों को गोली मारी. बदमाश हाइवे पर फायरिंग करते गए. इस फायरिंग से पूरा शहर दहशत में है. बदमाशों को पकड़ने के लिए पटना समेत छह जिलों में नाकाबंदी की गई है.
क्या है पूरा मामला?
सीसीटीवी की तस्वीरों में कैद ये वो दो बदमाश हैं, जिन्होंने बिहार के बेगूसराय शहर को मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे दहला दिया. नेशनल हाइवे 28 पर निकले इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई. कुल 10 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई. एक के बाद एक घायल लोग बेगूसराय के सिविल और निजी अस्पतालों में लाये गये. पूरे शहर में अफरातफरी थी. पुलिस के हाथ पैर फूल गए. फुलवरिया बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों मे फायरिंग की एक के बाद एक खबर आती रही. हाल के महीनों में पहली बार इस तरह सरेआम एक के बाद एक 10 लोगों को गोली मारी गई.
बेगूसराय समेत 6 जिलों में नाकेबंदी
इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे शहर को सील कर दिया. एसपी से लेकर आईजी तक सड़कों पर आ गए. पास के जिलों को भी अलर्ट किया गया. कई जगहों पर नाकेबंदी की गई. पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे भी मारे, लेकिन बाइक सवार इन बदमाशों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है. पटना, समस्तीपुर, खगडिया, नालंदा, लखीसराय जिलों में नाकेबंदी की गई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










