
बिहार: आरा में पंचायत चुनाव के बाद विरोधियों ने एक दूसरे पर कर डाली फायरिंग, आधा दर्जन पहुंचे अस्पताल
AajTak
आरा की जमीरा पंचायत में 2 दिन पहले पंचायत चुनाव हुआ था. जिसमें मुखिया प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उमेश कुमार और गुप्तेश्वर प्रसाद थे. इन दोनों के समर्थकों के बीच चुनाव के दिन से ही वोट को लेकर विवाद चल रहा था. मामूली कहासनुी के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए और फायरिंग हो गई.
Bihar Arrah Firing: बिहार के आरा में पंचायत चुनाव के बाद बवाल हुआ. आरा के जमीरा गांव में दो गुटों में झड़प हो गई. यहां तक की जमकर फायरिंग भी हुई. इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, इनमें महिला भी शामिल है. मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई, वह मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया. घटना में घायल हुए युवक ने बताया कि 2 लोग बाइक से गांव से आ रहे थे तभी इसी बीच रास्ते में विपक्ष के मुखिया प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा हम लोगों को घेरकर मारपीट की गई. इसके बाद फायरिंग भी हुई. जख्मी महिला की मानें तो वह घर में थी, तभी शोरशराबे की आवाज सुन वह बाहर निकली, इसी बीच उसे भी गोली का छर्रा लग गया. जिसमें वह जख्मी हो गई.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









