
बिहारः मरने से पहले जिस लड़की को शहाबुद्दीन ने चुना था बहू, अब उसी से शादी करने जा रहे ओसामा
ABP News
ओसामा शहाब के होने वाले ससुर मो. आफताब आलम दुबई में एक बैंक के मैनेजर हैं. ओसामा की जिस लड़की से शादी होगी वह डॉक्टर है. उसने लखनऊ से डॉक्टरी की पढ़ाई की है.
सिवानः दिवंगत सांसद मो. शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब का निकाह तय हो गया है. बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर को ओसामा का निकाह जीरादेई प्रखंड के चांदपाली निवासी मो. आफताब की बेटी से निकाह होगा. शहाबुद्दीन की होने वाली बहू डॉक्टर हैं. सबसे बड़ी बात कि मरने से पहले ही शहाबुद्दीन ने बहू पसंद कर लिया था और उसी से ओसामा शादी करने जा रहे हैं. ओसामा शहाब के होने वाले ससुर मो. आफताब आलम दुबई में एक बैंक के मैनेजर हैं. उनके तीन बच्चे हैं, जिसमें से एक बेटा और एक बेटी डॉक्टर हैं. हेना शहाब की होने वाली बहू ने लखनऊ से ही डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की है. ओसामा के निकाह में परिवार और करीबी लोगों के जाने की ही सूचना है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












