
बिहारः बीजेपी के खिलाफ जेडीयू ने खोला मोर्चा, क्या आर-पार के मूड में हैं नीतीश?
AajTak
यूपी चुनाव नतीजों के बाद बिहार एनडीए में बढ़ रही रार, विधानसभा में स्पीकर और सीएम नीतीश के बीच हुई तकरार के बीच अब जेडीयू के प्रवक्ताओं ने भी बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
बिहार विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को जमकर लताड़ लगाई. सीएम नीतीश ने अपनी ही सहयोगी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कोटे से स्पीकर विजय कुमार सिन्हा पर गैर संवैधानिक तरीके से सदन चलाने का आरोप भी मढ़ दिया. तमतमाए नीतीश की ओर से विधानसभा में दिखाए गए तेवर के बाद अब उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड यानी जेडीयू भी खुलकर बीजेपी के खिलाफ मैदान में आती दिख रही है.
जेडीयू ने भी अब बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इससे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में चल रही रार फिर से खुलकर सामने आ गई है. जेडीयू के प्रवक्ता भी अब खुलकर बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. सोशल मीडिया पर जेडीयू के कई प्रवक्ता बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं. जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने भी ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है.
ये भी पढ़ें- बिहार के बीजेपी नेताओं को मुकेश सहनी ने हड़काया, कहा- अमित शाह से मेरा कनेक्शन
डॉक्टर अजय आलोक ने इशारों ही इशारों में बीजेपी पर हमला करते हुए नसीहत दी है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद पार्टी जिस तरीके से अति आत्मविश्वास में है, वह ठीक नहीं. अजय आलोक ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “छड़ी को उतना ही मोड़ना चाहिए जब तक वह टूटे ना क्योंकि टूट गई तो कहानी खत्म और मोड़ने के चक्कर में हाथ से फिसल गई तो खुद को बहुत जोर से चोट लगती है.”
ये भी पढ़ें- मुकेश सहनी ने फिर लिया पंगा, एमएलसी चुनाव में 7 सीटों पर भाजपा के खिलाफ उतारे प्रत्याशी
जेडीयू प्रवक्ता इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने एक और ट्वीट कर ये कहा कि शत्रुओं को मौका मत दें. आत्मविश्वास अच्छी चीज है लेकिन अति आत्मविश्वास विनाश का परिचायक है. एक के बाद एक आए अजय आलोक के इन ट्वीट को बीजेपी के लिए साफ संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि ऐसा ही चलता रहा तो ये गठबंधन अधिक दिनों तक नहीं चल पाएगा.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










