
बिहारः बांका से PFI के 4 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद
AajTak
बिहार के बांका में पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. इससे पहले एनआईए ने दरभंगा में नूरुद्दीन, सनाउल्लाह और मुस्तकिम के आवास पर छापेमारी की थी. प्रदेश में जांच एजेंसियों से लेकर पुलिस आतंकी मॉड्यूल केस में धड़ाधड़ दबिश दे रही है.
बिहार में आतंकी मॉड्यूल के तहत लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं. जानकारी के मुताबिक इस बार बांका में पुलिस ने PFI के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी PFI के सक्रिया सदस्य हैं. इतना ही नहीं, आरोपियों से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है.
पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही इनके और भी साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है. दरअसल, 28 जुलाई को पटना आतंकी मॉड्यूल केस में NIA ने बिहार के दरभंगा में संदिग्धों नूरुद्दीन, सनाउल्लाह और मुस्तकिम के आवास पर छापेमारी की थी. तीनों पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सक्रिय सदस्य भी हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की तीन टीमें नूरुद्दीन, सना उल्लाह और मुस्तकीम में सुबह से ही मौजूद हैं और तलाशी चल रही है.
इसके बाद बिहार के बांका में 4 लोगों गिरफ्तार किया गया है. प्रदेश में जांच एजेंसियों से लेकर पुलिस आतंकी मॉड्यूल केस में धड़ाधड़ दबिश दे रही है. हाल ही में बिहार के PFI कनेक्शन में लखनऊ से नूरुद्दीन उर्फ जंगी को गिरफ्तार किया गया था. पटना पुलिस के इनपुट पर यूपी एटीएस ने नूरुद्दीन उर्फ जंगी को लखनऊ से गिरफ्तार किया कर पटना पुलिस को सौंप दिया था. पटना पुलिस PFI कनेक्शन मामले में नूरुद्दीन की तलाश कर रही थी. वह पटना से भागकर लखनऊ में आकर छिपा था.
नूरुद्दीन पीएफआई के सदस्यों की कोर्ट में पैरवी करता था. वह फिलहाल पटना की जेल में बंद है. सनाउल्लाह और मुस्तकीम फरार हैं. सुरक्षा एजेंसियां उनकी तलाश कर रही हैं. पटना आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद, 26 संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जो पीएफआई के सक्रिय सदस्य भी थे. पटना आतंकी मॉड्यूल मामले का भंडाफोड़ 11 जुलाई को अतहर परवेज और झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद जलालुद्दीन की गिरफ्तारी के साथ हुआ था.
ये भी देखें

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








