
बिहारः तेज प्रताप ने किया फेसबुक पोस्ट, आधा राज नहीं दे सकते तो 5 गांव ही दे दो, हम वहीं खुशी से खाएंगे
ABP News
तेज प्रताप यादव की ओर से फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद यूजर कई तरह के कमेंट भी करने लगे. उनके समर्थक उनका साथ देते दिखे तो विरोधी कमेंट करके ही नसीहत देने लगे.
पटनाः लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप की ओर से दिए जा रहे बयानों के बाद आरजेडी में घमासान मचा है. इस बीच उन्होंने फेसबुक पर रविवार को ही एक कविता लिखी है जिसकी चर्चा हो रही है और उसे राजनीति से जोड़कर भी देखा जा रहा है. ऐसा लग रहा है कि कविता के जरिए ही अब तेज प्रताप यादव अब अपनी बात कहना चाह रहे हैं. नीचे पढ़ें कविता जिसे तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर अपने अकाउंट से पोस्ट किया है. “मैत्री की राह बताने को, सबको सुमार्ग पर लाने को, दुर्योधन को समझाने को, भीषण विध्वंस बचाने को, भगवान् हस्तिनापुर आये, पांडव का संदेशा लाये. ‘दो न्याय अगर तो आधा दो, पर, इसमें भी यदि बाधा हो, तो दे दो केवल पांच ग्राम, रक्खो अपनी धरती तमाम. हम वहीं खुशी से खायेंगे, परिजन पर असि न उठायेंगे!More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












