
बिहारः चोरों के पास इतनी बाइक मिली कि पुलिस को ट्रैक्टर से ढोना पड़ा, तीन शख्स को किया गिरफ्तार
ABP News
भोजपुर जिले में बाइक चोरों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया था अभियान, जिसके बाद मिली कामयाबी.सरगना शेखर कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया, उसके दो साथी भी पकड़ाए.
आराः भोजपुर जिले की पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने मंगलवार को तीन शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की 15 बाइक भी जब्त की गई है. भोजपुर एसपी राकेश कुमार दुबे ने इसकी जानकारी दी. वहीं, अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बरामद किए गए सभी मोटरसाइकिल का सत्यापन किया जा रहा है. इस मामले में राकेश कुमार दुबे ने बताया कि भोजपुर जिलान्तर्गत विशेषकर आरा शहर में वाहन चोरी की घटना बढ़ रही थी. घटना में संलिप्त गिरोह की पहचान और गिरोह के सदस्यों कि गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर आरा) पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इस टीम ने मेहनत करने के बाद आरा शहर के वाहन चोर गिरोह और मोटरसाइकिल चोरी की घटना में शामिल चोरों की पहचान की गई.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












