
बिहारः चोरी की मूर्तियां और चरस-गांजा के साथ नौ अपराधी गिरफ्तार, कांड में पुलिस का जवान भी शामिल
ABP News
चोरी की गई मूर्तियों को बरामद करने व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम.गिरफ्तार शिबू के आलावा रवि राज व छोटे के खिलाफ सुरसंड थाना में दर्ज हैं नौ मामले.
सीतामढ़ीः सुरसंड थाना क्षेत्र के एक मंदिर से चोरी हुई मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने मूर्तियों के साथ चरस और गांजे के साथ नौ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, इस कांड में सुरसंड थाने का एक चौकीदार भी शामिल था. इसकी पुष्टि शुक्रवार को एसपी हरकिशोर राय ने की है. बताया जाता है कि चोरी गई मूर्तियों को बरामद करने व अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए एसपी ने मुख्यालय डीएसपी राज नारायण सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. टीम को शुक्रवार को खबर मिली कि कुछ अपराधी नेपाल से चरस व गांजा लेकर लौट रहे हैं.More Related News













