
बिस्तर पर सो रही लड़की के कान में घुसा कॉक्रोच, हालत हुई खराब!
AajTak
सिंगापुर की रहने वाली एक महिला के कान में कॉकरोच घुस गया, इसके बाद कॉकरोच निकालने के लिए उन्होंने घर पर कई जतन अपनाए. उनकी सारी कोशिशें नाकाम रहीं. थक-हारकर महिला हॉस्पिटल के इमरजेंसी में गईं और डॉक्टरों ने उनके कान से कॉक्रोच को बाहर निकाला. महिला ने अपने कान में माउथवाश डालकर भी कॉक्रोच भगाने की कोशिश की थी.
एक महिला सुबह-सुबह जब सोकर उठीं तो एक कॉकरोच उनके कान के पास था, लेकिन वह उसे हटा पातीं उससे पहले ही वो कान के अंदर घुस गया. महिला ने इसके बाद कॉकरोच को माउथवॉश से मारने की कोशिश की. फिर चिमटी से निकालने की कोशिश की. इससे कॉकरोच की कुछ स्किन तो बाहर आ गई लेकिन पूरा कॉकरोच नहीं निकला, जिसके बाद वो अस्पताल गईं.
टिकटॉक यूजर @nadia.limzq सिंगापुर में रहती हैं. उन्होंने इस आपबीती पर वीडियो बनाया. जिसे 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. जैसे ही कॉकरोच उनके कान के अंदर गया, वह चिल्ला पड़ीं. उनको कान में कॉकरोच हिलता-डुलता हुआ महसूस हो रहा था.
इसके बाद उन्होंने माउथवॉश को अपने कान में उड़ेल लिया. लेकिन टिकटॉक यूजर को इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि ऐसा करना कितना सेफ होगा. उनके ऐसा करने से कॉकरोच ने कान के अंदर हिलना तो बंद कर दिया. लेकिन वह बाहर नहीं निकला. फिर उन्होंने चिमटी की सहायता से उसे निकालने की कोशिश की, पर इतना सब कुछ करने के बाद भी कॉकरोच बाहर नहीं आ पाया.
खुद से कॉकरोच निकालने की सारी कोशिशें नाकाम हो गईं तो वो हॉस्पिटल गईं. वहां उन्होंने अपनी स्थिति के बारे में नर्स को बताया तो वह भी हैरान रह गईं. इसके बाद डॉक्टरों ने सक्शन और टूल्स का उपयोग कर कॉकरोच को टुकड़ों में बाहर निकाला. कॉकरोच की लंबाई 3.5 से 4 सेमी के बीच थी.
टिकटॉक यूजर ने बताया कि उनके साथ जब प्रोसेस हो रहा था तो यह काफी पीड़ादायक था. डॉक्टर ने उन्हें एंटीबैक्टीरियल ड्रॉप भी दी.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











