
बिश्नोई समाज कुछ भी कहे, सलमान खान के लिए मुश्किल है काले हिरण मामले में माफी मांगना | Opinion
AajTak
सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में राजस्थान के बिश्नोई समाज ने माफी मांग लेने की सलाह दी है - लेकिन क्या सलमान खान के ऐसा करने से मामला खत्म हो जाएगा? और क्या सलमान खान ये रास्ता अख्तियार करना चाहेंगे?
मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद फिल्म स्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ये सुरक्षा इंतजाम गैलेक्सी अपार्टमेंट के अलावा सलमान खान के फार्महाउस पर भी किये गये हैं.
एनसीपी नेता बाबा सिद्धीकी को सलमान खान का बेहद करीबी माना जाता था. और करीबी होने की बदौलत ही बाबा सिद्धीकी को सलमान और शाहरुख खान की दोस्ती कराने का क्रेडिट दिया जाता है. सलमान के भाई अरबाज खान ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से पूरा परिवार टूट सा गया है. बाबा सिद्दीकी, खान परिवार के करीब तो थे ही, वो बांद्रा इलाके के नेता लीडर भी थे जहां खान परिवार बरसों से रह रहा है.
सलमान खान के काला हिरण शिकार का मामला फिर से सुर्खियों में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ही उछला है. दरअसल, हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले बिश्नोई गैंग ने सलमान खान का साथ देने वालों के साथ ऐसे ही अंजाम की धमकी दे डाली है.
और अब बिश्नोई समाज की तरफ से सलमान खान को माफी मांगने की सलाह दी जा रही है - सवाल है कि क्या सलमान खान के माफी मांग लेने से ये मामला खत्म हो जाएगा? और क्या सलमान खान मामला खत्म करने के लिए ये रास्ता अख्तियार करना चाहेंगे?
बिश्नोई समाज ने सलाह दी है, गारंटी नहीं
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बिश्नोई का कहना है कि अगर सलमान खान माफी मांग लेते हैं तो समाज उनको माफ कर सकता है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










