
बिल्डिंग में चल रहा था फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज, ATS ने मारा छापा तो 5वीं मंजिल से कूदा शख्स
AajTak
महाराष्ट्र के भिवंडी में एक इमारत में फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चल रहा था. इस मामले की सूचना पर जब मुंबई एटीएस की टीम ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया. एक शख्स ने एटीएस के बचने के लिए इमारत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी, इससे उसकी मौत हो गई. कूदने से पहले उसने काफी चीजें बगल वाले कंपाउंड में फेंक दीं.
महाराष्ट्र एटीएस ने भिवंडी इलाके में एक फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. एटीएस से बचने के लिए एक आरोपी ने बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मौके से सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, Mumbai ATS को सूचना मिली थी कि भिवंडी के भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन एरिया में गौरी पाड़ा स्थित एक इमारत की पांचवीं मंजिल पर फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज चल रहा है. सूचना के बाद एटीएस ने देर शाम छापा मारा.
इस दौरान एटीएस के छापे की भनक लगते ही अवैध टेलीफोन एक्सचेंज को ऑपरेट करने वाले ने ATS की गिरफ्त से बचने के लिए पांचवीं मंजिल से छलांग लगी दी. छलांग लगाने से पहले उसने सारा सामान बगल के कंपाउंड में फेंक दिया था.
बिल्डिंग से छलांग लगाने वाले की नहीं हो सकी शिनाख्त
बिल्डिंग से छलांग चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद भोईवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए IGM अस्पताल भेज दिया. पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है. फिलहाल ATS मामले की जांच कर रही है.
पुलिस कर रही फ्लैट के मालिक की तलाश

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








