
बिलासपुर बस हादसे में 16 की मौत, CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
AajTak
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिलासपुर बस हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. सीएम ने कहा कि बारिश और भूस्खलन इस हादसे के मुख्य कारण हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे.
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सोमवार शाम लगभग 6 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई. एक बस भूस्खलन के कारण मलबे में दब गई, जिसमें सवार 18 यात्रियों में से केवल दो बच्चों को सुरक्षित निकाला जा सका. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सोमवार शाम लगभग 6 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस मलबे में दब जाने से 16 लोगों की मौत हो गई. दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.
रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें 15 शवों को बीते शाम मलबे से निकाला गया, जबकि एक बच्चे का शव मंगलवार सुबह बरामद किया गया. बस पूरी तरह से मलबे में दब गई थी, जिसके कारण रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.
गिली हो चुकी है मिट्टी
सीएम सुक्खू ने कहा, 'प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं. 30 जून के बाद से मौसम बदल गया है, मिट्टी गीली हो चुकी है और अक्टूबर तक बारिश जारी है. बारिश के बाद धूप निकलने से पहाड़ों पर दबाव बनता है, जिसके बाद दोबारा बारिश होने पर भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं. यही इस हादसे का प्रमुख कारण बना.'

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










