
बिरयानी लाने में हुई देरी तो रेस्टोरेंट कर्मचारी पर टूट पड़े तीन युवक, बुरी तरह पीटा, हुए गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में बिरयानी लाने में देरी होने पर तीन युवक रेस्टोरेंट कर्मचारी पर टूट पड़े. तीनों ने उसे पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया. इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद तीनों आरोपियों को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में बिरयानी का आर्डर लेट होने पर कुछ दबंग युवकों ने रेस्टोरेंट्स कर्मचारी के साथ बुरी तरह मारपीट की. घटना ग्रेटर नोएडा के अंसल मॉल की है.
जानकारी के मुताबिक ऑर्डर लेट होने पर कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट में मारपीट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मारपीट का वीडियो रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था.
पीड़ित ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है. गुरुवार को अंसल मॉल के जोक रेस्टोरेंट में तीन युवक आए थे और उन्होंने बिरयानी आर्डर किया था.
बिरयानी समय से ना लाने पर रेस्टोरेंट कर्मचारी के साथ दादरी के रहने वाले मनोज, प्रवेश और जगत सिंह ने मारपीट की.
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
गाजियाबाद में भी हुई थी ऐसी घटना

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








