
बिना कार्ड के भी ATM से निकाल सकेंगे पैसे, जान लीजिए विड्रॉल का आसान तरीका
AajTak
Card less Cash Withdrawal: क्या हो अगर आप कभी एटीएम पहुंचे और आपना कार्ड घर ही भुल आए हों? ऐसे में आप कार्डलेस कैश विड्रॉल फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप बिना कार्ड के भी कैश विड्रॉल कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका तरीका.
ATM से पैसे निलाने के लिए अभी तक डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. अब आप बिना कार्ड के भी ATM से पैसे निकाल सकते हैं. दरअसल, RBI ने सभी बैंक्स, ATM नेटवर्क और वॉइट लेबल ATM ऑपरेटर्स से कार्ड लेस कैश विड्रॉल का फीचर जोड़ने के लिए कहा है.
इस फीचर के लाइव होने के बाद आप कार्ड यूज किए बिना भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं. हालांकि, अभी भी कुछ बैंक्स के ATM में आपको यह सुविधा मिलती है.
ICICI Bank और HDFC Bank दोनों ही अपने चुनिंदा एटीएम में कार्ड लेस कैश विड्रॉल करने की सुविधा दे रहे हैं. धीरे-धीरे यह सर्विस दूसरे बैंक्स के ATM में भी मिलने लगेगी. आइए जानते हैं आप किस तरह से बैंक से बिना कार्ड से भी पैसे निकाल सकते हैं.
इस सर्विस को यूज करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले बैंक को रिक्वेस्ट करनी होगी. इसके बाद उनके कार्ड पर इस सर्विस को इनेबल किया जाएगा. आइए जानते हैं ICICI Bank कंज्यूमर्स किस तरह से इस सर्विस को यूज कर सकते हैं.
सबसे पहले आपको ICICI Bank मोबाइल ऐप में जाना होगा.
यहां आपको कार्डलेस कैश विड्रॉल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











