
बिना ऑर्डर आया पार्सल? गलती से भी पैसे दिए तो हो जाएगा बड़ा नुकसान
AajTak
कैश ऑन डिलिवरी स्कैम (COD Scam) की मदद से साइबर क्रीमिनल्स और चालाक बिजनेसमैन शिकार बना रहे हैं. इसमें विक्टिम के पास अनजाहा सामान बॉक्स में पैक करके भेज देते हैं, जिसके बाद कैश ऑन डिलिवरी के तहत कई पेमेंट करने को कहते हैं. कई बार इनमें ईंट, पेपर या फिर कोई टूटा फूटा सामान निकलता है.
साइबर क्रिमिनल्स लोगों को ठगने का एक अनोखा तरीका यूज कर रहे हैं, जिसमें वे कैश ऑन डिलिवरी (COD) सर्विस का फायदा उठा रहे हैं. इसको COD Scam नाम दिया है. इस स्कैम का अगला शिकार कोई भी हो सकता है, जिसमें आपके परिवार का भी अगला नंबर हो सकता है.
भोले-भाले लोगों को शिकार बनाने के लिए के लिए लोगों के घर या ऑफिस आदि के पते पर पार्सल को भेजा जाता है, जिसमें गैर जरूरी सामान होता है. इसके बाद विक्टिम के दोस्त, रिश्तेदार या कलिग्स को बताया जाता है कि उनके नाम से पार्सल है.
विक्टिम को लगता है कि उनको परिवार के किसी सदस्य, दोस्त या कलिग्स ने ऑर्डर किया होगा. इसके बाद वे पार्सल की पेमेंट कर देते हैं, जिसमें वह कैश या फिर ऑनलाइन पेमेंट का सहारा लेते हैं.
COD Scam कैसे होता है?
एक बार पेमेंट करने के बाद जब फेक पार्सल बॉक्स का पता चलता है तब तक डिलिवरी बॉय वहां से जा चुका होता है. साइबर क्रिमिनल्स के इस पैंतरे से अब तक कई लोगों को शिकार बनाया जा चुका है.
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल फ्रॉड पर चेतावनी, OTP और आधार साझा न करने की अपील

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









