
बिजली के तारों के पास खेल रहे थे बच्चे, हटाने पहुंची मां तो लगा करंट, तीनों की मौत
AajTak
एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने वाली महिला के दो बच्चे बिजली के तारों के पास खेल रहे थे. जब वो उन्हें हटाने पहुंची तो तीनों करंट की चपेट में आ गए. वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तबतक तीनों की मौत हो चुकी थी.
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारमा राजू से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट लगने से एक महिला और दो बच्चों की जान चली गई. इस घटना की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.
जिले में हुई इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने की. उन्होंने बताया कि ये घटना सोमवार दोपहर के आसपास पेडाबयालु मंडल के गडुगुपल्ली गांव में हुई. इस हादसे में एक महिला और दो बच्चों की करंट लगने के बाद मौके पर ही मौत हो गई.
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए एसपी ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो गई. ये दुर्घटना तब हुई जब महिला ने अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की, जो बिजली की लाइन के पास खेल रहे थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के मशहूर रेस्तरां में लगी भीषण आग, राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन के ठीक सामने घटना
अवैध तरीके से की जा रही बिजली आपूर्ति
करंट लगने से महिला और दो बच्चों की मौत के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए. उन्होंने बिजली की चपेट में आए पीड़ितों को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो पहले ही दम तोड़ चुके थे.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










