
बिजनौर के गांव में घुसा तेंदुआ, दुकान से लौट रहे 10 साल के बच्चे को मार डाला
AajTak
यूपी के बिजनौर में तेंदुए के हमले में दस साल के बच्चे की मौत हो गई. बच्चा दुकान से सामान लेकर लौट रहा था. उसी दौरान रास्ते में तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया. ग्रामीणों ने देखा तो शोर करने लगे, इससे तेंदुआ भाग गया. लोग बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तेंदुए ने दस साल के बच्चे पर हमला कर दिया. लोगों ने देखा तो शोर मचाया. शोर होने पर तेंदुआ भाग गया. इसके बाद ग्रामीण तुरंत बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. अफसरों ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बिजनौर के एक गांव में गुरुवार रात करीब 8 बजे हुई. यहां 10 साल का बच्चा दुकान से घर लौट रहा था. उसी समय तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. गांव वालों ने जब तक देखा और शोर मचाया, तब तक तेंदुआ बच्चे को गंभीर रूप से घायल कर चुका था.
अफजलगढ़ पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) पंकज तोमर ने कहा कि पास खड़े लोगों ने जब देखा कि बच्चे पर तेंदुआ ने हमला कर दिया तो उन्होंने शोर मचाया और बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की. इसके बाद तेंदुआ भाग गया. गांव के लोग बच्चे को गंभीर हालत में धामपुर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया. इसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए.
अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को दिया मदद का आश्वासन
मामले की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी मोहित कुमार और पुलिस रेंज अधिकारी भरत सोनकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इसी के साथ उन्हें आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा. वहीं जानवर को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा. (एजेंसी)

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










