
बिग बॉस खत्म, लेकिन दुश्मनी बरकरार, शमिता संग दोस्ती पर बोलीं दिव्या- नहीं करूंगी बात
AajTak
शमिता शेट्टी संग अपने रिलेशनशिप पर दिव्या ने कहा कि वो अब शमिता से खुद से कॉन्टैक्ट नहीं करेंगी, क्योंकि वो चाहती हैं कि अब शमिता उन्हें पहले अप्रोच करें. दिव्या ने कहा, "शो खत्म होने के बाद मैंने शमिता से बात नहीं की है. हम सभी थके हुए हैं और आराम कर रहे हैं. किसी को कुछ और करने का समय नहीं मिला. लेकिन मैं शमिता से कॉन्टैक्ट नहीं करूंगी."
बिग बॉस ओटीटी की विनर बनने के बाद दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपनी जीत का जश्न मना रही हैं. शो में सबको पीछे छोड़ते हुए दिव्या अग्रवाल ने पहले बीबी ओटीटी की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. शो जीतने के बाद दिव्या बेहद खुश और एक्साइटेड हैं. अपने एक इंटरव्यू में दिव्या ने अपनी जर्नी और फीलिंग्स जे जुड़ी कई चीजों के बारे में जानकारी साझा की है. इसके अलावा दिव्या ने शमिता शेट्टी संग अपनी इक्वेशन के बारे में भी बात की.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











