
'बिखरता हुआ दिख रहा INDIA ब्लॉक, बचा रहा तो होगी खुशी...' चिदंबरम ने विपक्षी गठबंधन की एकता पर उठाए सवाल
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने ‘INDIA’ ब्लॉक को लेकर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह आश्वस्त नहीं हैं कि यह विपक्षी गठबंधन अब भी पूरी तरह एकजुट है. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि गठबंधन अब भी कायम रह सकता है.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को INDIA ब्लॉक की मौजूदा स्थिति पर गंभीर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वह निश्चित नहीं हैं कि यह गठबंधन अब भी पूरी तरह एकजुट है या नहीं. उन्होंने कहा कि यह "सीम से फटा हुआ" यानी बिखरता हुआ दिखाई देता है.
चिदंबरम पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और मृत्युंजय सिंह यादव द्वारा लिखित पुस्तक ‘कंटेस्टिंग डेमोक्रेटिक डेफिसिट’ के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने कहा, "INDIA गठबंधन का भविष्य उज्ज्वल नहीं दिखता.
'कमजोर पड़ गया है गठबंधन'
चिंदबरम ने कहा, 'भविष्य (इंडिया गठबंधन का) उतना उज्ज्वल नहीं है, जैसा मृत्युंजय सिंह यादव ने कहा. उन्हें लगता है कि गठबंधन अब भी बरकरार है, लेकिन इसको लेकर मैं आश्वस्त नहीं हूं. यह केवल सलमान (खुर्शीद) हैं जो जवाब दे सकते हैं क्योंकि वह ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए बातचीत करने वाली टीम का हिस्सा थे. अगर गठबंधन पूरी तरह से बरकरार है, तो मुझे बहुत खुशी होगी. लेकिन पता चलता है कि यह कमजोर पड़ गया है.' चिदंबरम ने उम्मीद जताई कि गठबंधन को अब भी जोड़ा जा सकता है, क्योंकि "अभी भी समय है".
यह भी पढ़ें: किसी ने रेड सिग्नल दिखाया, किसी ने तल्ख तेवर... ममता की 'ना' के बाद INDIA BLOC में हलचल
बीजेपी पर निशाना

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









