
'बिंदी लगाओ, कोई कॉमनसेन्स नहीं है क्या...', महिला पर BJP सांसद के कमेंट से भड़की कांग्रेस, बताया स्त्री विरोधी
AajTak
कर्नाटक में बीजेपी सांसद मुनिस्वामी ने एक महिला से कहा था जब तुम्हारे पति जीवित हैं तो तुम बिंदी क्यों नहीं लगाती हो. पहले बिंदी लगाएं. अरे कोई इस महिला को बिंदी लगा दो. तुम्हारे पति अभी जीवित हैं न? कोई कॉमनसेन्स नहीं है क्या.
कर्नाटक के कोलार जिले में बीजेपी सांसद मुनिस्वामी ने महिला दिवस पर चन्नइहा मंदिर में शॉपिंग मार्केट का उद्घाटन किया. यहां उन्होंने एक महिला से कुछ ऐसा कहा कि सवाल खड़े हो गए. दरअसल यहां उन्होंने एक महिला से कहा कि जब तुम्हारे पति जीवित हैं तो तुम बिंदी क्यों नहीं लगाती हो.
उन्होंने कहा आपने बिंदी क्यों नहीं लगाकर रखी है? आपको यहां दुकान लगाने की अनुमति किसने दी. वैष्णवी के नाम पर बोर्ड क्यों? सिर्फ इसलिए कि कोई पैसे देता है. आप बिंदी नहीं लगाते. पहले बिंदी लगाएं. अरे कोई इस महिला को बिंदी लगा दो. तुम्हारे पति अभी जीवित हैं न? कोई कॉमनसेन्स नहीं है क्या.
अब इस मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने ट्विटर पर इससे जुड़ी डेक्कन हेराल्ड की एक खबर साझा करते हुए लिखा- 'पितृसत्ता को लागू करने का कितना घृणित तरीका है. यह महिलाओं को उनकी पसंद से वंचित करने का भाजपा का तरीका है. मिस्टर सांसद, यह उनका जीवन है, उनकी पसंद है और यह 'उनके' वोट की शक्ति होगी जो भाजपा और बोम्मई सरकार की इस बेशर्म स्त्री विरोधी और महिला विरोधी मानसिकता को समाप्त करेगी!'

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










