
बाल उगाने वाली दवा से खराब हो गई आंख ! गंजापन दूर करने वाले 'चमत्कारी कैंप' से पहुंच गए अस्पताल
AajTak
संगरूर की काली देवी मंदिर में यह कैंप लगाया गया था, जिसमें सैकड़ों लोग पहुंचे थे. दावा किया गया था कि इस चमत्कारी दवा से बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और नए बाल उग आएंगे. लेकिन जैसे ही इस दवा को सिर पर लगाया गया, लोगों की आंखों में जलन शुरू हो गई. देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि 65 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंच गए.
गंजेपन का इलाज करवाने पहुंचे, लेकिन अस्पताल के बिस्तर पर आंखों पर पट्टी बांधे पड़े रहे. यह किसी फिल्मी कहानी का सीन नहीं, बल्कि हकीकत है. पंजाब के संगरूर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. गंजेपन से परेशान लोगों के लिए एक 'चमत्कारी' इलाज कैंप लगाया गया, जहां दावा किया गया था कि कुछ ही दिनों में सिर पर घने बाल आ जाएंगे. लेकिन हुआ इसका उल्टा. बाल तो दूर, लोगों की आंखों में इतनी जलन होने लगी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.
अगर आपको यह किस्सा मेरठ की किसी पुरानी खबर की याद दिला रहा हो, तो यह महज इत्तेफाक नहीं है. मेरठ में भी कुछ समय पहले इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जहां गंजेपन की दवा लगाने के लिए भीड़ जुट गई थी. अब वैसा ही कांड संगरूर में देखने को मिला है.
संगरूर की काली देवी मंदिर में यह कैंप लगाया गया था, जिसमें सैकड़ों लोग पहुंचे थे. कैंप का सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रचार किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि इस चमत्कारी दवा से बाल झड़ना बंद हो जाएंगे और नए बाल उग आएंगे. लेकिन जैसे ही इस दवा को सिर पर लगाया गया, लोगों की आंखों में जलन शुरू हो गई. देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि 65 से ज्यादा लोग अस्पताल पहुंच गए, और कुछ को प्राइवेट क्लीनिक में भी इलाज कराना पड़ा.
अब इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. संगरूर पुलिस स्टेशन में डॉक्टर अमनदीप सिंह और तजिंदर पाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच में तेजी ला दी है और प्रशासन ने भी कैंप लगाने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है.
सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अब तक 65 से ज्यादा लोग आंखों में जलन और सूजन की समस्या लेकर आ चुके हैं. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. सिविल सर्जन संजय कैमरा ने बताया कि इस मामले में मेडिकल जांच की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.
बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2024 में उत्तर प्रदेश के मेरठ में इसी तरह 20 रुपये में बाल उगाने की दवा सिर पर लगवाने के लिए भीड़ इकट्ठी हो गई थी. बाल झड़ने से रोकने में हर जतन करने के बाद नाकाम रहे लोग यहां लाइन में लग गए थे. उन्हें यकीन था कि 20 रुपये की दवा सिर में लगवाकर और 300 रुपये का तेल खरीदकर लगाएंगे तो सिर पर बाल उग आएंगे. पहले तो ऐसे ही लाइन में लगाकर सिर पर दवा लगाई जा रही थी, लेकिन भीड़ इतनी हो गई कि भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए लोगों को टोकन देकर लाइन में लगवाया गया था. पुलिस ने बिना जानकारी लोगों की भीड़ जुटाने की शिकायत पर दवा बांटने वालों को हिरासत में ले लिया था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






