
बाली में 45 घंटे, 10 बड़े नेताओं से मुलाकात, 20 कार्यक्रम... G-20 समिट में ऐसा होगा PM मोदी का शेड्यूल
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में करीब 45 घंटे तक रुकेंगे. वे वहां करीब 20 कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसमें जी-20 शिखर सम्मेलन भी शामिल है. सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी सोमवार को इंडोनेशियाई शहर के लिए रवाना होंगे. वहां लगभग 10 वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इंडोनेशिया के डायस्पोरा में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे और बातचीत भी करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए सोमवार यानी 15 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली शहर पहुंचेंगे. पीएम तीन प्रमुख सत्र- खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन में हिस्सा लेंगे. वे वहां तीन दिन तक रहेंगे. ये समिट भारत के लिए खास मानी जा रही है. शिखर सम्मेलन में भारत, चीन और अमेरिका समेत अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे. इस दौरान रूस-यूक्रेन संघर्ष और इसके प्रभावों समेत वैश्विक चुनौतियों पर व्यापक विचार-विमर्श होने की उम्मीद है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में करीब 45 घंटे तक रुकेंगे. वे वहां करीब 20 कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसमें जी-20 शिखर सम्मेलन भी शामिल है. सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी सोमवार को इंडोनेशियाई शहर के लिए रवाना होंगे. वहां लगभग 10 वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. इंडोनेशिया के डायस्पोरा में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात करेंगे और बातचीत भी करेंगे. यहां मोदी के लिए स्वागत समारोह रखा गया है. एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री का बाली का 'व्यस्त और लाभकारी' दौरा होगा.
तीन प्रमुख सत्रों में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
इससे पहले विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने रविवार को पीएम के दौरे के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में तीन प्रमुख सत्रों- खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल परिवर्तन और स्वास्थ्य में भाग लेंगे. 15 और 16 नवंबर को शिखर सम्मेलन आयोजित होगा. वार्षिक सभा के समापन समारोह में इंडोनेशिया जी-20 प्रेसीडेंसी को भारत को सौंपेगा. शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भी शामिल होंगे.
शी जिनपिंग के साथ बैठक तय नहीं...
क्वात्रा ने बताया कि शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी कई नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, लेकिन शी जिनपिंग के साथ बैठक होगी या नहीं, इस सवाल का उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया. क्वात्रा ने कहा- अन्य नेताओं के साथ ये द्विपक्षीय संबंध अभी भी निर्धारित होने की प्रक्रिया में हैं. बैठकों में विकास को लेकर चर्चा की जाएगी. इससे पहले मोदी और शी ने सितंबर में उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था. हालांकि, उनके बीच ना तो द्विपक्षीय बैठक हुई थी और ना कोई मुलाकात.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








