
बालासोर रेल हादसे के बाद अभी भी ट्रेनों की आवाजाही ठप, 90 ट्रेनें रद्द और 49 के रूट डायवर्ट, देखें लिस्ट
AajTak
बालासोर रेल हादसे के बाद अब रेलवे की पूरी कोशिश है कि ट्रैक के दुरुस्त किया जाए. रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही ठप है और 90 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है, जबकि 49 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 11 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.
ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के कारण रूट पर रेल ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित है. बालासोर रेल हादसे के बाद अब रेलवे की पूरी कोशिश है कि ट्रैक के दुरुस्त किया जाए. हादसे को करीब 38 घंटे बीत चुके हैं लेकिन उस रूट पर अभी तक ट्रेनों की आवाजाही बंद है.
रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक 90 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है, जबकि 49 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 11 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है. हादसे के कारण प्रभावित ज्यादातर ट्रेन दक्षिण और दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन की हैं.
कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट
भारतीय रेल के दो जोन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज यानी 4 जून को चलने वाली पटना-पुरी स्पेशल ट्रेन भी रद्द कर दी गई है.
यहां देखें सभी प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










