
'बालासाहेब के नाम का इस्तेमाल करना बंद करे शिंदे गुट', उद्धव ठाकरे ने दी चेतावनी
AajTak
शिवसेना का नाम-निशान छिनने के बाद भी उद्धव ठाकरे गुट की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उद्धव गुट के हाथ से विधानसभा में स्थित पार्टी दफ्तर भी छिन गया है. इसी बीच उद्वव ने कहा कि उन्हें (शिंदे गुट) मेरे पिता के ठाकरे नाम का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए.
शिवसेना का नाम-निशान छिनने के बाद भी उद्धव ठाकरे गुट की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब उद्धव गुट के हाथ से विधानसभा में स्थित पार्टी दफ्तर भी छिन गया है. वहीं, एक वकील द्वारा चैरिटी कमिश्नर को नोटिस भेजकर पूछा गया है कि शिवई ट्रस्ट के कार्यालय का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए कैसे किया जा सकता है?
इसी बीच उद्वव ने कहा कि उन्हें (शिंदे गुट) मेरे पिता के ठाकरे नाम का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए और अपने पिता के नाम और फोटो को प्रमुख के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए और पार्टी को चलाना चाहिए.
उद्धव ने कहा कि चुनाव आयोग के फैसले के बाद उन्हें शरद पवार और ममता बनर्जी का फोन आया था. इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा. जो हमारे साथ हुआ वो किसी और पार्टी के साथ भी हो सकता है.
उद्धव ने कहा कि मैं आहत हूं क्योंकि उन्होंने हमारी मां शिव सेना की पीठ में छुरा घोंपा है. हमने उन्हें एक परिवार के रूप में माना, लेकिन हमें नहीं पता था कि वे अपनी मां को मारने के लिए सुपारी लेंगे. वे देश में तानाशाही और अराजकता लाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं उन्हें ऐसा नहीं करने दूंगा.
वहीं, बीएमसी कार्यालय पर उद्धव गुट के पूर्व पार्षद बैठे थे. हालांकि बाद में वह उठकर चले गए. दिसंबर में दोनों गुटों के बीच आमने-सामने होने के बाद बीएमसी के सभी पार्टी कार्यालयों को सील कर दिया गया था.
चुनाव आयोग के फैसले के बाद ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा दफ्तर पर दावा करने की बात कही थी. मुख्य सचेतक विधायक भरत गोगावले ने विधानसभा में आधिकारिक पार्टी कार्यालय पर कब्जे की मांग करते हुए एक पत्र सौंपा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









