
बार-पब और रेस्टोरेंट्स से दूरी बना सकते हैं लोग, ऐसी हो सकती है कोरोना के बाद की दुनिया
AajTak
कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया भर में लोगों की जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. जहां इस वायरस के चलते लाखों लोगों को जान गंवानी पड़ी है वहीं कई देशों की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है लेकिन ये असर सिर्फ जान-माल तक ही सीमित नहीं है बल्कि इस महामारी ने लोगों को साइकोलॉजिकल स्तर पर भी प्रभावित किया है.
कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया भर में लोगों की जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है. जहां इस वायरस के चलते लाखों लोगों को जान गंवानी पड़ी है वहीं कई देशों की अर्थव्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है लेकिन ये असर सिर्फ जान-माल तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसने लोगों को साइकोलॉजिकल स्तर पर भी प्रभावित किया है. एक सर्वे में कई लोगों का कहना है कि कोरोना के बाद भी वे अपनी लाइफ सामान्य तरीके से नहीं जी पाएंगे. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) साल 2020 को कई मायनों में सबसे त्रासदी भरा साल साबित करने वाली इस महामारी के चलते दुनिया के कई हिस्सों में लोगों को कड़ा संघर्ष करना पड़ा. अब इंग्लैंड में 2000 लोगों के सर्वे में सामने आया है कि ये वायरस कई लोगों को मानसिक स्तर पर भी नकारात्मक तरीके से प्रभावित कर चुका है और इनमें से कई ऐसे हैं जो कोरोना महामारी खत्म होने के बाद भी अपनी लाइफ में सोशल डिस्टेंसिंग को ज्यादा से ज्यादा महत्व देंगे.(फोटो क्रेडिट: Getty Images) विजन डायरेक्ट नाम की संस्था ने 2 हजार लोगों पर रिसर्च किया है. इस रिसर्च में 80 प्रतिशत लोगों का कहना था कि वे अब दूसरे लोगों के साथ अपनी चीजों को शेयर करने से बचेंगे. इसके अलावा इस सर्वे में 73 प्रतिशत लोगों का कहना था कि वे हमेशा उन लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की कोशिश करेंगे जिन्हें वे नहीं जानते हैं.(फोटो क्रेडिट: Getty Images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










