
बारिश के बीच दिल्ली के कालकाजी में बाइक पर गिरा पेड़, शख्स की मौत, बेटी जख्मी, Video
AajTak
दिल्ली में हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. लगातार बारिश के कारण जहां कई इलाकों में जलभराव और सड़कों पर भारी जाम की स्थिति है, वहीं दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक दुखद हादसा सामने आया है.
दिल्ली में जारी मूसलाधार बारिश ने राजधानी की रफ्तार थाम दी है. जगह-जगह जलभराव और जाम से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है.
जानकारी के मुताबिक, कालकाजी में आज भारी बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया. दुर्भाग्य से उसी वक्त वहां से गुजर रहा बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया.
हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है. वहीं, पास से गुजर रही एक कार भी पेड़ की चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
हादसे का सीसीटीवी आया सामने
हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है. पेड़ को दो क्रेन्स की मदद से सड़क से हटाया गया. पहले कटर से पेड़ को काटा गया, फिर उन टुकड़ों को अलग अलग उठा कर ले जाया गया. वहीं पुलिस का कहना है कि बाइक चला रहे सुधीर कुमार की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी प्रिया फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती है.
सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने और ट्रैफिक को सामान्य करने का काम जारी है. एसीपी कालकाजी की निगरानी में स्थानीय पुलिस द्वारा दो घायलों को बचाया गया और एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









