
बाराबंकी: दिव्यांग अनाथालय में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप, संचालक समेत तीन गिरफ्तार
AajTak
बाराबंकी में अवैध रूप से संचालित दिव्यांग अनाथालय में दो नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, अनाथालय में किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म पर दिव्यांग कल्याण विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक अनाथालय में दो दिव्यांग किशोरियों से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. पीड़ित लड़कियों की तहरीर पर पुलिस ने संस्थान के प्रबंधक सहित तीन अन्य लोगों पर गैंगरेप की धाराओं में केस दर्ज किया है.
जिलाधिकारी बाराबंकी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कमेटी का गठन कर अनाथालय का निरीक्षण कराया. दिव्यांग अनाथालय में व्यवस्था सही न होने पर एक आश्रित को उसके घर और तीन अज्ञात आश्रितों को लखनऊ शिफ्ट कराया गया है.
दिव्यांग अनाथालय में 2 नाबालिगों से गैंगरेप
जानकारी के मुताबिक हैदरगढ़ कोतवाली को दिए गए शिकायती पत्र में अमर दिव्यांग सेवा संस्थान आश्रय गृह की संचालिका सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि यहां विगत कई महीनों से मानसिक रूप से बीमार चार लड़कियां और एक लड़का रह रहा है. इस अनाथालय के प्रबंधक सुल्तानपुर निवासी राजेश कुमार रत्नाकर हैं. आरोप है कि उन्होंने अपने साथी राम कैलाश के साथ बीती 25 और 30 अप्रैल को किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया. जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई.
इस मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ हर्षित चौहान का कहना है कि मामले में प्रबंधक सहित तीन को हिरासत में लेकर उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है.
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










