
बारहवीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, निजी तस्वीर वायरल होने पर किया Suicide
AajTak
लड़के की छेड़छाड़ और निजी तस्वीर वायरल होने के कारण 12वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया. उसकी मौत से पूरे गांव में सन्नाटा है. तस्वीर वायरल करने का आरोप गांव के ही लड़के पर लगा है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मृतक छात्रा के पिता का कहना है कि बेटी ने घर में फांसी लगा ली.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया (Auraiya) जिले में 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने सुसाइड कर लिया. उसने अपने ही घर में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या की. बताया गया कि उसका निजी फोटो गांव के ही लड़के ने वायरल कर दिया था. इसके बाद से ही वह परेशान थी.
रविवार को उसने बदनामी के डर से जीवन लीला समाप्त कर ली. मामला सामने आने के बाद मृतक छात्रा के परिजन की शिकायत पर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
दरअसल, औरैया जिले के गांव में रहने वाली 12वीं की निजी तस्वीर गांव के ही लड़के को मिल गई थी. उस लड़के ने छात्रा की तस्वीर को पूरे गांव में वायरल कर दिया. इसकी जानकारी छात्रा को लगी.
वह घबरा गई, उसे लगा कि अब बहुत कुछ नहीं बचा. इसके बाद घबराई छात्रा ने सुसाइड का कदम उठा लिया. रविवार सुबह जब घर में कोई नहीं था, तब उसने अपने ही घर में फांसी का फंसा लगाकर आत्महत्या कर ली.
बेटी की लाश देखकर परिजनों के उड़े होश
जब के घर लोग वापस लौटे तो उन्होंने बेटी को फांसी के फंदे पर लटके देखा. यह देखकर उनकी चीख निकल गई. छात्रा के सुसाइड करने की खबरे पूरे गांव में आग की तरह फैल गई.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






