
बाबुल सुप्रियो समेत TMC ने राज्यसभा के 4 उम्मीदवारों का किया ऐलान, पढ़ें लिस्ट
ABP News
TMC Rajya Sabha Candidate List: पश्चिम बंगाल में राज्य सभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. देखें टीएमसी की राज्यसभा लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.
पश्चिम बंगाल में राज्य सभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. बाबुल सुप्रियो का नाम भी राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल है. इसके अलावा बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक, पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में शामिल है.
बंगाल में पांच सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव
बता दें कि देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, 16 मार्च को वोटिंग होगी. इसमें 5 सीटें पश्चिम बंगाल की भी हैं. विधायकों की संख्या के आधार पर तृणमूल कांग्रेस को चार और भाजपा को एक सीट मिलना तय है.
टीएमसी ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी













