
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: 26 आरोपियों पर 4590 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई वांटेड
AajTak
मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 26 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई समेत तीन आरोपी वांटेड घोषित किए गए हैं. वांटेड आरोपियों में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, मोहम्मद यासीन अख्तर और शुभम लोंकर के नाम शामिल हैं. हत्याकांड के पीछे की वजह सलमान खान से करीबी, आत्महत्या का बदला और गैंग की दहशत फैलाना बताया गया है.
मुंबई पुलिस ने सोमवार को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 26 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. यह चार्जशीट 4,590 पन्नों की है, जिसमें 210 गवाहों के बयान और सबूत शामिल हैं. साथ ही, तीन आरोपियों को वांटेड घोषित किया गया है. वांटेड आरोपियों में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, मोहम्मद यासीन अख्तर और शुभम लोंकर के नाम शामिल हैं.
चार्जशीट में हत्या के पीछे तीन मुख्य वजहें बताई गई हैं. सिद्दीकी की अभिनेता सलमान खान से करीबी, अनुज थापन की पुलिस लॉकअप में आत्महत्या का बदला और बिश्नोई गैंग की दहशत फैलाने की कोशिश. पुलिस ने शुभम लोंकर की फेसबुक पोस्ट को भी सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया है.
सिद्दीकी हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के गैंग ने 14 अप्रैल, 2024 को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी. इसके पीछे का मकसद गैंग की ताकत और डर फैलाना बताया गया.
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई वांटेड घोषित किया
पूर्व मंत्री और तीन बार कांग्रेस विधायक रह चुके बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर, 2024 को नर्मल नगर में उनके बेटे जिशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने कई दिनों तक सिद्दीकी के दफ्तर की रेकी की थी और छह गोलियां चलाई थीं.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









