
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच से बेटा जीशान नाखुश
AajTak
बाबा सिद्दी के बेटे जीशान ने जांच में कई खामियां होने का आरोप लगाया और दावा किया कि जिन संदिग्धों की उन्होंने पहचान की थी, उनसे अभी तक पूछताछ नहीं की गई है. मीडिया से बात करते हुए जीशान ने कहा,'मैंने जिन लोगों को संदिग्ध बताया है, उनसे पूछताछ नहीं की गई है.
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच से उनके बेटे जीशान सिद्दीकी नाखुश हैं. एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने गुरुवार को मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और अपने पिता की हत्या की चल रही जांच को लेकर कई चिंताएं जताईं.
जीशान ने जांच में कई खामियां होने का आरोप लगाया और दावा किया कि जिन संदिग्धों की उन्होंने पहचान की थी, उनसे अभी तक पूछताछ नहीं की गई है. मीडिया से बात करते हुए जीशान ने कहा,'मैंने जिन लोगों को संदिग्ध बताया है, उनसे पूछताछ नहीं की गई है. क्या बिल्डर लॉबी शामिल है? पुलिस ने उन बिल्डरों से पूछताछ क्यों नहीं की? जिन्हें मैंने पहचाना था.'
'किसे बचाने की हो रही कोशिश'
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने आगे कहा,'मुख्य संदिग्ध-अनमोल बिश्नोई, शुभम लोनकर और जीशान अख्तर अभी भी फरार हैं. पुलिस इन लोगों को हिरासत में लिए बिना कैसे यह निष्कर्ष निकाल सकती है कि बिल्डर इसमें शामिल नहीं थे? मुझे नहीं पता कि कौन किसको बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हम पूरी जांच सुनिश्चित करेंगे.'
CM और डिप्टी CM से मिलेंगे जीशान
जीशान ने आगे कहा,'मैंने पुलिस के साथ कई नाम साझा किए हैं और जल्द ही और नाम बताने का इरादा है.' जीशान ने अधिकारियों से कोई जवाब नहीं मिलने पर निराशा व्यक्त की और अदालतों सहित कानूनी चैनलों के माध्यम से जवाब मांगने की कसम खाई. उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर जल्द ही उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलेंगे.'

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










