
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मर्डर के लिए दिया गया था 17 लाख का कॉन्ट्रैक्ट, चार्जशीट में हुए बड़े खुलासे
AajTak
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले को लेकर मकोका कोर्ट में चार्जशीट दायर की है. इस चार्जशीट में बताया गया है कि हत्याकांड को अंजाम देने के लिए हत्यारों को 17 लाख रुपए का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था.
मुंबई क्राइम ब्रांच ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हाई-प्रोफाइल हत्या के संबंध में विशेष मकोका कोर्ट में दायर चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. चार्जशीट के मुताबिक मर्डर के लिए 17 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से दिया गया था, जिसमें बिश्नोई गिरोह ने अहम भूमिका निभाई थी.
क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने खुलासा किया है कि मनी ट्रेल जांच अनमोल बिश्नोई और शुभम लोनकर की तरफ इशारा करती है, जिन्होंने आरोपी सलमान वोहरा के नाम से गुजरात में कर्नाटक बैंक की आनंद शाखा में खोले गए खातों के माध्यम से फंडिंग की. लोनकर को इस खाते में जमा राशि को संभालने का काम सौंपा गया था, जबकि उत्तर प्रदेश में बिश्नोई गिरोह के स्लीपर सेल ने साजिशकर्ताओं से जुड़े खातों में पैसा ट्रांसफर किया था.
महाराष्ट्र-UP से की गई फंडिंग
पैसे ट्रांसफर करने के लिए कैश डिपॉजिट मशीन (सीडीएम) का इस्तेमाल किया गया. करीब 60-70% फंडिंग महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से आई और अब तक विदेशी फंडिंग का कोई सबूत नहीं मिला है. हालांकि, कथित तौर पर फंड का एक हिस्सा हवाला नेटवर्क के जरिए आरोपियों तक पहुंचा था.
मंसूबा बदलने जा रहे थे आरोपी
महाराष्ट्र से की गई फंडिंग का पता लगा लिया गया है. जांचकर्ता अभी भी उत्तर प्रदेश से वित्तीय कनेक्शनों को जोड़ रहे हैं. चार्जशीट में शूटरों की बनाई गई योजना और निगरानी का भी विवरण है. शूटर शिव कुमार गौतम के मुताबिक दो महीने की टोह लेने के बाद वे हताश हो रहे थे, क्योंकि उन्हें हमला करने का सही समय नहीं मिल रहा था. लेकिन 12 अक्टूबर को उन्हें मौका मिल गया. उस दिन योजना सफल नहीं होती तो हत्या के प्लान को छोड़ दिया जाता.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










