
बाबा सिद्दीकी के शूटरों ने YouTube से ली थी बंदूक चलाने की ट्रेनिंग, कुर्ला में की थी 'ड्राई प्रैक्टिस'
AajTak
मुंबई पुलिस अपराध शाखा द्वारा शिवकुमार गौतम को पकड़ने की कोशिश में जुटी है, जो उत्तर प्रदेश में शादी समारोहों के दौरान फायरिंग करने का ट्रेनिंग लिया था. गुरमैल सिंह, धर्मराज कश्यप और शुभम लोनकर से पुलिस पुछताछ कर रही है। जानकारी सामने आई है कि आरोपी व्यक्ति सोशल मीडिया का उपयोग कर संपर्क में थे ताकि निगरानी से बच सकें।
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है. उनकी हत्या के आरोपियों ने यूट्यूब वीडियो देखकर बंदूक चलाना सीखा था. वे मुंबई के कुर्ला इलाके में रह रहे थे, जहां उन्होंने ऑनलाइन ट्रेनिंग ली थी. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पूर्व कांग्रेस नेता और हाल ही में एनसीपी जॉइन करने वाले बाबा सिद्दीकी को तीन शूटरों ने गोली मारी थी.
बाबा सिद्दीकी मुंबई के निर्मल नगर इलाके में अपने विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर से निकले थे, जहां शूटरों ने उनपर गोलियां चलाई थी. वारदात को अंजाम देने से पहले बताया जाता है कि उन्होंने "ड्राई प्रैक्टिस" भी की थी.
यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ी सलमान खान की सिक्योरिटी, घर में लगे CCTV, 24 घंटे पुलिस तैनात
मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान पाया कि फरार संदिग्ध शूटर शिवकुमार गौतम ने उत्तर प्रदेश में शादियों में जश्न मनाने के लिए की जाने वाली फायरिंग के दौरान बंदूकें चलाना सीखा था.
मुख्य शूटर के रूप में थी गौतम की तैनाती
गिरफ्तार आरोपियों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप से पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि गौतम को "मुख्य शूटर" के रूप में रखा गया था, क्योंकि उसे बंदूक चलाने आता था. अधिकारी ने कहा कि उन्होंने लगभग चार सप्ताह तक यूट्यूब वीडियो देखकर हथियार लोड करना और उतारना सीखा, क्योंकि उन्हें ट्रेनिंग के लिए खुली जगह नहीं मिल पाई थी.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








