
बाढ़ के कहर के बीच पाकिस्तान में डेंगू से तबाही, 24 घंटे में 7 मौतें, सिंध-कराची में बड़ी तादाद में केस
AajTak
dengue in Pakistan: पहले बाढ़ ने पाकिस्तान की कमर तोड़ी और अब जल जमाव से होने वाली बीमारियों के कारण वहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिछले 24 घंटे में पाकिस्तान के कराची के अंदर डेंगू से 7 लोगों की मौत हो चुकी है. सिंध प्रांत में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 113 नए मामले सामने आए हैं.
आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान पर अब दोहरी मार पड़ रही है. पहले बाढ़ के कारण पाकिस्तान में 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और अब जलजमाव से होने वाली बीमारियों ने भी यहां जोर पकड़ लिया है. पाकिस्तान में इस समय डेंगू ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. कराची में ही डेंगू से पिछले 24 घंटे में 7 लोग दम तोड़ चुके हैं.
पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंध प्रांत में पिछले 24 घंटों में डेंगू के 113 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 107 कराची से हैं.
दवा का हो रहा छिड़काव
कराची के प्रशासक मुर्तजा वहाब ने बताया कि बारिश और बाढ़ के बाद पानी के कारण होने वाली बीमारियां तेजी से फेल रही हैं. डेंगू से निपटने की कोशिशें जारी हैं. कराची के कई जिलों में डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है. वहाब ने कहा डेंगू से निपटने के लिए चौबीसों घंटे काम किया जा रहा है.
अस्पतालों में मरीजों की भरमार
वहाब के मुताबिक कराची के अस्पतालों में डेंगू के मरीजों की भरमार है. स्वास्थ्य अधिकारी इसे महामारी में बदलने से रोकने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. एक स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक सिंध और बलूचिस्तान के ग्रामीण इलाकों में पहले से ही बच्चों सहित दर्जनों लोगों डेंगू के शिकार हो चुके हैं.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








