
बागेश्वर धाम हादसे पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- प्राकृतिक आपदा पर किसी का बस नहीं; अपने जन्मदिन पर स्थगित किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
AajTak
Bageshwar Dham Accident: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का बस नहीं है. हमें दुख है कि एक व्यक्ति का शरीर नहीं रहा और कुछ लोग घायल हुए हैं. आगे की सावधानी और इस घटना की वजह से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किए जाते हैं.
MP News: छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में हादसे के बाद पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दो दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि 4 जुलाई का जन्मदिन समारोह बहुत ही साधारण तरीके से मनाया जाएगा. कोई धूम धड़ाका या संगीत जैसे कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे. हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और भंडारे में प्रसाद पाया जाएगा.
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का बस नहीं है. हमें दुख है कि एक व्यक्ति का शरीर नहीं रहा और कुछ लोग घायल हुए हैं. आगे की सावधानी और इस घटना की वजह से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किए जाते हैं. देखें Video:-
बता दें कि बागेश्वर धाम में गुरुवार सुबह टिन शेड गिरने से बड़ा हादसा हो गया. इस घटना में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के निवासी श्यामलाल कौशल (50 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
हादसा सुबह बारिश के दौरान हुआ, जब बाबा बागेश्वर के भक्त टिन शेड के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े थे. इसी दौरान शेड गिर गया, जिससे भगदड़ मच गई.
मृतक के दामाद राजेश कौशल ने बताया कि टिन शेड से निकला लोहे का एंगल उनके ससुर श्यामलाल कौशल के सिर पर लगा, जिससे उनकी मौत हो गई. हादसे में राजेश, उनकी पत्नी सौम्या, बेटियां पारुल, उन्नति समेत 8 लोग घायल हुए हैं.
राजेश ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार रात बागेश्वर धाम पहुंचे थे. शुक्रवार यानी 4 जुलाई को शास्त्री का जन्मदिन है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






