
बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन मिलेगा... कैंसर हॉस्पिटल के शिलान्यास में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह छतरपुर पहुंच चुके हैं, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने यहां बनने जा रहे बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया और एक जनसभा को संबोधित किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. वह छतरपुर पहुंच चुके हैं, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. पीएम मोदी ने यहां बनने जा रहे बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया और एक जनसभा को संबोधित किया.
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'बहुत ही कम दिनों में मुझे दूसरी बार वीरों की धरती पर आने का सौभाग्य मिला. इस बार तो बालाजी का बुलावा आया था. आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का भी केंद्र बनने जा रहा है. मैं इस पुनीत काम के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अभिनंदन करता हूं.'
'बागेश्वर धाम में मिलेगा भजन, भोजन और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद'
उन्होंने कहा, 'आजकल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मजाक उड़ाता है और इसमें विदेशी ताकत भी लगी है. गुलामी की मानसिकता से घिरे हुए लोग सनातन पर, मंदिरों पर, संस्कृति पर हमला करते हैं, परंपरा और प्रथा को गाली देते हैं, संस्कृति पर कीचड़ उछालते हैं. परंपराओं को तोड़ना ही इनका एजेंडा है. इस माहौल में मेरे छोटे भाई धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकता का मंत्र लेकर लोगों को जागरूक करने में लगे हैं. अब वह समाज और मानवता के हित में एक और संकल्प पर पहुंचे हैं. वह है इस कैंसर इंस्टीट्यूट को बनाने की योजना यानी अब यहां बागेश्वर धाम में आपको भजन, भोजन और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलेगा.'
'पूरी दुनिया में लहरा रहा योग का परचम'
पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे मठ, मंदिर, धाम पूजा और साधना के केंद्र हैं तो दूसरी तरफ विज्ञान और सामाजिक चेतना के केंद्र बने हुए हैं. हमारे देश ने ही योग दिया, जिसका परचम आजकल दुनिया भर में है. आजकल हम देख रहे हैं कि महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है. महाकुंभ अब पूर्णता की ओर है. अब तक करोड़ों लोगों ने वहां आस्था की डुबकी लगाई है.'

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










