
बाइडेन को गुलाबी मीनाकारी, फ्रांसिसी राष्ट्रपति को इत्र... PM मोदी ने विदेशी नेताओं को भेंट किए ODOP प्रोडक्ट
AajTak
G-7 समिट में भाग लेने जर्मनी गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को यूपी के एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत अलग-अलग जिलों के चयनित उत्पाद भेंट किए हैं. पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन क वाराणसी की गुलाबी मीनाकारी भेंट की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों जर्मनी के दौरे पर हैं. जर्मनी में उत्तर प्रदेश की धूम है. G-7 समिट में भाग लेने जर्मनी गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे देशों के शीर्ष नेताओं को उत्तर प्रदेश की 'एक जिला, एक उत्पाद' यानी ODOP योजना के प्रोडक्ट भेंट किए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पीएम मोदी ने बनारस की गुलाबी मीनाकारी भेंट की.
यूपी के ODOP के उत्पाद जर्मनी में विश्व पटल पर दिखाई दिया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पीएम मोदी ने बनारस की गुलाबी मीनाकारी भेंट की तो वहीं जापान के प्रधानमंत्री को पीएम मोदी ने ब्लैक पॉटरी के उत्पाद उपहार स्वरूप भेंट किए. ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को पीएम मोदी ने बुलंदशहर के प्लेटिनम हैंड पेंटेड टी- सेट गिफ्ट किया.
फ्रांस के राष्ट्रपति पीएम मोदी ने कन्नौज का इत्र भेंट किया. फ्रांसिसी राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने लखनऊ के जरदोजी के बॉक्स में कन्नौज का इत्र भेंट किया. इसी तरह पीएम मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री को आगरा का बना मार्बल इनले टेबल टॉप और जर्मन चांसलर को मुरादाबाद के पीतल से बने खूबसूरत पॉट उपहार के रूप में भेंट किए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेनेगल के प्रेसिडेंट को प्रयागराज जिले का उत्पाद भेंट किया. सेनेगल के राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने प्रयागराज की मूंज बास्केट और सीतापुर की कॉटन दरी गिफ्ट की. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को भी पीएम मोदी ने खास तोहफा दिया. पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति को राम दरबार की तस्वीर भेंट की.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









