
बांद्रा बैंडस्टैंड पर महिला ने अरब सागर में लगाई छलांग, मुंबई पुलिस के सिपाही ने बचाई जान
AajTak
मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड पर बुधवार शाम एक 53 वर्षीय महिला ने मानसिक परेशानी के चलते अरब सागर में छलांग लगा दी. गश्त पर तैनात सिपाही साईनाथ देवडे ने फुर्ती दिखाते हुए पानी में कूदकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड पर बुधवार शाम एक महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है. महिला ने मानसिक तनाव के चलते अरब सागर में छलांग लगा दी. लेकिन वहां तैनात मुंबई पुलिस के सिपाही साईनाथ देवडे ने तुरंत पानी में कूदकर उसकी जान बचा ली.
यह घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे की है. सिपाही साईनाथ देवडे उस समय बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पहरेदारी ड्यूटी पर थे और बैंडस्टैंड की तरफ गश्त कर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने देखा कि एक महिला पानी में डूब रही है.
आत्महत्या की कोशिश कर रही महिला को पुलिस ने बचाया
उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर बिना समय गंवाए समुद्र में छलांग लगाई और महिला को बाहर निकाला. महिला अर्ध-बेहोशी की हालत में थी, जिसे तुरंत नगर निगम के अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति अब स्थिर है.
पुलिस के अनुसार महिला बांद्रा पश्चिम की रहने वाली है और पिछले 20 वर्षों से मानसिक बीमारी का इलाज ले रही है. उस दिन टहलते समय उसे ऐसा लगा कि कोई अदृश्य शक्ति उसका पीछा कर रही है, जिससे घबराकर उसने यह कदम उठाया.
A 53-year-old woman with a mental illness jumped into the sea at Bandstand, Bandra, reportedly fearing that someone was chasing her. Upon witnessing the incident, on-duty Police Constable Sainath Devde immediately dived into the water and rescued her. She was semi-conscious… pic.twitter.com/20WgVZh9fl

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






