
बांदा: सड़कों पर उतरे हजारों लोग, सीएम योगी से की 'बुलडोजर कार्रवाई' की मांग
AajTak
मृतक के पिता जगदीश गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मॉडल शॉप के कर्मचारी सहित 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया. रिपोर्ट के मुताबिक युवक रामनवमी के दिन दोस्तों के साथ घूमने निकला था और फिर उसकी लाश मिली.
उत्तर प्रदेश के बांदा में अतुल गुप्ता हत्याकांड मामले में इंसाफ की मांग को लेकर शहर के हजारों लोग सड़क पर उतरे. कैंडल मार्च निकालकर सीएम योगी से आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.
हाथों में कैंडल और पोस्टर-बैनर लिए लोगों की भीड़ में बस एक ही आवाज गूंज रही थी, " योगी बाबा न्याय करो न्याय करो, आरोपियों के घर बुलडोजर चलाओ बुलडोजर चलाओ', कैंडल मार्च में शहर की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया.
कैंडल मार्च के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने थाने के सामने जमकर नारेबाजी की. लोग बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए जिन्हें पुलिस ने सड़क से हटाकर मामले को शांत किया और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया. लोगों ने थाने के सामने अतुल की तस्वीर लगाकर श्रद्धांजलि भी दी. इस कार्यक्रम में कारोबारी से लेकर, तमाम संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया.
कैंडल मार्च में मृतक अतुल को श्रद्धांजलि देने पहुंची महिला मोर्चा की नेता मंजू ने रोते हुए CM योगी से आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, एक मां से पूछिए की उसने अपने बच्चे को 9 महीने कोख में कैसे पाला, और अब उसी बेटे को मां से छीन लिया गया है. दोषी कोई भी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
क्या था मामला
बता दें कि 10 अप्रैल को अतर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले अतुल गुप्ता की लाश देर रात पुलिस को रेलवे पटरी पर मिली थी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी. परिजनों के मुताबिक अतर्रा पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देकर मामले में ढिलाई शुरू कर दी.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.












