
'अकेले लड़ेंगी तो भी जीत जाएंगी...', ममता बनर्जी पर अखिलेश यादव का भरोसा
AajTak
ईद के मौके पर अखिलेश यादव ने शांति की अपील के साथ BJP और योगी सरकार पर कानून व्यवस्था और गंगा सफाई को लेकर तीखा हमला बोला और 2027 चुनाव का संकेत दिया. अखिलेश ने 2026 बंगाल चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ममता बनर्जी अकेले भी लड़ेंगी तो जीत जाएंगी.
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईद के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि दुनिया में जो जंग और तनाव का माहौल है, वो खत्म हो और सब जगह अमन-चैन आए. लेकिन बधाई देने के बाद अखिलेश रुके नहीं और एक के बाद एक कई मुद्दों पर BJP और उत्तर प्रदेश के योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला.
अखिलेश ने तीन जगहों का जिक्र किया और कहा कि UP में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है. मथुरा में एक साधु के साथ जो बर्ताव हुआ, उसे उन्होंने बेहद दुखद और शर्मनाक बताया.
उन्होंने कहा कि वाराणसी, जो प्रधानमंत्री मोदी की अपनी सीट है, जहां से वो कई बार जीते हैं. वहां खुलेआम एक छात्र को गोली मार दी गई. गोरखपुर, जो CM योगी का गढ़ माना जाता है वहां भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं.
अखिलेश का कहना था, जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपनी जगहों पर यह हाल है, तो बाकी उत्तर प्रदेश का क्या हाल होगा?
ममता बनर्जी का साथ
ममता बनर्जी ने BJP के लिए "बेईमान" शब्द का इस्तेमाल किया था. अखिलेश ने कहा, "ममता ने तो बहुत छोटा शब्द कहा है." यानी उनके मुताबिक BJP के लिए तो इससे भी सख्त शब्द चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ममता बनर्जी अगर अकेले भी चुनाव लड़ेंगी तब भी जीत जाएंगी. यानी उन्होंने ममता का खुलकर समर्थन किया.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











